Saturday, 13 January 2018

बॉबी कटारिआ का गुनाह.

- 12 दिसंबर को सेक्टर-16 में निकिता नाम की 16 वर्षीय छात्रा एक निजी स्कूल की बस के नीचे आ गई थी। इस हादसे में निकिता की टांग काटनी पड़ी थी। बॉबी कटारिया ने निकिता का पक्ष लेते हुए एक वीडियो यू-ट्यूब पर डाली थी।
- प्रिंसीपल ने शिकायत दी थी कि बॉबी कटारिया ने 19 दिसंबर को फेसबुक पर लाइव आकर उन्हें व उनके परिवार को धमकी दी थी। साथ ही यह वीडियो यू-ट्यूब पर भी डाल दी।
- प्रिंसीपल की शिकायत पर फेसबुक व यू-ट्यूब पर वीडियो डालकर रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य धाराओं
के तहत बॉबी पर मुकदमा दर्ज किया गया।
- इस मुकदमे में पुलिस ने बॉबी को गिरफ्तार किया और 2 दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड खत्म हो जाने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

अब सोशल मीडिया पर चल रहा है कैंपेन

- हरियाणा में सामाजिक संस्था चलाने वाली संगीता दहिया ने बॉबी के पक्ष में पुलिस को आड़े हाथों लिया है। उसने कहा कि पुलिस को गाली देना गलत है लेकिन पुलिस ने भी गलत तरीके से कार्रवाई की है।
- इसी तरह जाट आरक्षण आंदोलन से जुड़े हुए संदीप भारती भी बॉबी के पक्ष में अपील कर रहे हैं। इसी तरह सोशल मीडिया पर वी स्पोर्ट बॉबी कटारिया ट्रेंड कर रहा है।
- बॉबी पर युवाओं ने वीडियो बनाकर डाले हुए हैं। सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाया जा रहा है।

- वहीं पुलिस इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही है। उनका कहना है कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



No comments:

Post a Comment